Sports

Wrestling:तदर्थ समिति ने पहली बार कराए ट्रायल, पहले दिन 15 में से 12 भार वर्गों में हरियाणा के पहलवान चयनित – Wrestling: Ad Hoc Committee Conducted First Trials, Haryana Wrestlers Selected In 12 Out Of 15 Weight Categori

Wrestling: Ad hoc committee conducted first trials, Haryana wrestlers selected in 12 out of 15 weight categori

कुश्ती के ट्रायल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बिना पहली बार हो रहे भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल के पहले दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। एनआईएस पटियाला और साई सेंटर सोनीपत में हो रहे अंडर-17 और 23 एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में पहले दिन 15 भार वर्गों में चयन हुआ, जिसमें 12 भार वर्गों में हरियाणा के पहलवानों ने बाजी मारी।

पहले दिन 75 पहलवान नहीं खेले

पटियाला में तदर्थ समिति की सदस्य ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर की अगुवाई में और सोनीपत में आईओए कार्यकारिणी के सदस्य भूपेंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में ट्रायल आयोजित हुए। पटियाला में 217 पहलवानों को भाग लेना था, लेकिन ग्रीको रोमन में 94 और लड़कियों में 89 पहलवान उतरीं। सोनीपत में 211 की जगह 170 पहलवानों ने शिरकत की। ट्रायल में उतरने के लिए पासपोर्ट होना अनिवार्य था, क्यों कि चयनित पहलवानों की 20 मई को ही एंट्री भेजनी है, जिसमें पासपोर्ट का होना जरूरी है।

दो महाराष्ट्र और एक पंजाब का पहलवान भी चयनित

अंडर-17 फ्रीस्टाइल में चयनित होने वाले पहलवानों में रूपेश (हरियाणा, 48), तुषार (हरियाणा, 60), नरेंदर (हरियाणा, 71), अंडर-17 ग्रीको रोमन में चयनित होने वाले पहलवानों में सिद्धनाथ (महाराष्ट्र, 48), वरुण (हरियाणा, 60), सोहमराज (महाराष्ट्र, 71) शामिल हैं। अंडर-17 लड़कियों में परवीन (हरियाणा, 43), रजनीता (हरियाणा, 53), सविता (हरियाणा, 53) शामिल हैं। अंडर-23 फ्रीस्टाइल में साहिल (पंजाब, 97), आकाश अंतिल (हरियाणा, 125), महिलाओं में अंजलि (हरियाणा, 59), हर्षिता (हरियाणा, 76), ग्रीको रोमन में रोहित दहिया (हरियाणा, 82) और परवेश (हरियाणा, 130 भार वर्ग) का चयन हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button