Vivek Agnihotri:बॉक्स ऑफिस पर ‘द वैक्सीन वॉर’ की सुस्ती पर बोले विवेक, भगवद्गीता का दिया उदाहरण – Vivek Agnihotri On Lukewarm Response To The Vaccine War Gives Playboy Magazine And Bhagavad Geeta Example

बीते वर्ष रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब इस साल विवेक अग्निहोत्री फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर आए हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद उम्मीद की जा रही थी कि ‘द वैक्सीन वॉर’ भी उसी तर्ज पर कारोबार करेगी। मगर 28 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म कलेक्शन के मामले में काफी सुस्त चाल चल रही है। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान ‘द वैक्सीन वॉर’ के खराब कारोबार को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘मतलब उन्होंने ये सोचा कि भाई जितने लोग प्लेबॉय मैगजीन खरीदते हैं, उतने लोग गीता भी खरीदते हैं। ऐसा नहीं है। ऐसा थोड़ी होता है? दुनिया की वास्तविकता बिल्कुल अलग होती है।’