Delhi-mumbai:फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला डॉक्टर से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Professor Held On Charge Of Sexually Assaulting Woman On Delhi-mumbai Flight


arrest symbol
– फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 47 साल के प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। बता दें, घटना बुधवार की है। ऐसा नहीं है कि पहली बार फ्लाइट में हुए हंगामे का कोई मामला सामने आया है, बल्कि आजकल आम बात हो गई है। कभी फ्लाइट में पेशाब करने तो कभी दो लोगों की लड़ाई की खबर सामने आ ही जाती हैं।
पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। विमान में 24 साल की पीड़िता और आरोपी एक दूसरे के अगल बगल बैठे हुए थे। इस दौरान शख्स ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की, जिसकी उसने पुलिस को शिकायत दी।
पीड़िता ने बताया कि जब फ्लाइट मुंबई पहुंचने वाली था, उस दौरान आरोपी ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। इस पर उसने आदमी को टोका, फिर भी शख्स हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद दोनों यात्रियों में बहस होने लगी। बाद में क्रू के सदस्यों ने बीच बचाव किया। बाद में, मुंबई में महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।