Video:पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर विश्व चैंपियन बने नीरज चोपड़ा, फोटो के लिए अरशद नदीम को बुलाकर जीता दिल – Neeraj Chopra Calls Pakistan Arshad Nadeem For Photo After Winning Gold World Athletics Video Watch


नीरज चोपड़ा और नदीम अरशद
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। 2022 ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले इस खिलाड़ी ने अब विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी सोना जीत लिया है। नीरज ने हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार (27 अगस्त) को जेवलिन थ्रो इवेंट में कमाल कर दिया। उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को पछाड़कर चैंपियन बने।
अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।
🇮🇳 Neeraj Chopra Gold Medal & 🇵🇰 Arshad Nadeem Silver Medal
Congratulating each other.#ArshadNadeem #NeerajChopra #WorldAthleticsChamps #Pakistan #India pic.twitter.com/F1seIPMXPE
— Graduate Talks (@graduatetalkspk) August 27, 2023
नीरज ने ऐसे जीता दिल
नीरज ने मैच के बाद अपने खास अंदाज से फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया। उन्होंने मैच की कड़वाहट को भुलाकर फोटो के लिए अरशद के लिए बुलाया। उनसे हाथ मिलाया और गले लगाया। इसके बाद पोडियम पर साथ खड़े हुए। इस दौरान चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच भी वहां मौजूद रहे।
🇮🇳 Neeraj Chopra Gold Medal & 🇵🇰 Arshad Nadeem Silver Medal
Congratulating each other.#ArshadNadeem #NeerajChopra #WorldAthleticsChamps #Pakistan #India pic.twitter.com/F1seIPMXPE
— Graduate Talks (@graduatetalkspk) August 27, 2023