Top News:पीएम मोदी और अल्बनीज के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के दौरे पर – Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 May 2023 Updates On Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वह देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगी। साथ ही झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी भाग लिया। इससे पहले पीएम मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वह देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वह रांची में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा खूंटी में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।