Top News:पंजाब की प्रगति पर अमर उजाला संवाद आज, संसद में मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह भी होगा हंगामेदार – Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 August 2023 Updates On Amar Ujala

स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा पंजाब कैसे रंगला पंजाब बनेगा, इसके रोडमैप पर सोमवार को चंडीगढ़ में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद का। इसमें देशभर से शिक्षा, उद्योग, खेल, कृषि और सिनेमा समेत कई क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी। वहीं संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता सोमवार से शुरू हो रहा है, इसके हंगामे से भरपूर होने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में लौट सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी सोमवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के भारतीय वस्त्र और शिल्प कोष का ई-पोर्टल लॉन्च करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा पंजाब कैसे रंगला पंजाब बनेगा, इसके रोडमैप पर सोमवार को चंडीगढ़ में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद का। इसमें देशभर से शिक्षा, उद्योग, खेल, कृषि और सिनेमा समेत कई क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी।
संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता सोमवार से शुरू हो रहा है, इसके हंगामे से भरपूर होने के पूरे आसार हैं। एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में लौट सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 12 घंटे की बहस और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब भी रोचक हो सकते हैं। दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर राज्यसभा में हंगामा हो सकता है।