Top News:आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर – Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 April 2023 Updates On Amar Ujala

उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर उतरेगा। साथ ही अमर उजाला का पहला अंक 18 अप्रैल 1948 को पाठकों तक पहुंचा था। आगरा से यह एक विनम्र किन्तु दृढ़ संकल्पों से भरी शुरुआत थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार, गर्मी से मिल सकती है राहत
उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे झुलसा लेने वाली गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिरने के आसार है। बीते एक सप्ताह से सूरज आग बरसा रहा है। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर उतरेगा। यहां से उनका काफिला राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा जाएगा। शाम 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा।