Filmy Wrap:yrf स्पाई यूनिवर्स में आलिया की एंट्री और दूसरी शादी करेंगी ऐश्वर्या रजनीकांत? पढ़ें फिल्मी खबरें – Filmy Wrap Alia Bhatt Yrf Spy Universe Salman Khan Janhvi Kapoor Kajol Gadar 2 Read Entertainment News

मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…
Ashutosh Gowariker: ओटीटी पर अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे आशुतोष गोवारिकर, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर
अनिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि फैंस को खूब पसंद आया था। इसके बाद इस फिल्म का मशहूर गाना उड़ जा काले कावां रिलीज किया गया। अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अनिल शर्मा ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पाकिस्तान से भारत के नोएडा आई सीमा हैदर के बारे में सवाल किया गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया।