Odisha:ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली पर बवाल, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद – Odisha Violence In Sambalpur Hanuman Jayanti Shobhayatra Bike Rally Violence Section 144 Internet Suspended Ne


ओडिशा में हिंसा।
– फोटो : Social Media
विस्तार
ओडिशा के संबलपुर जिले में जबरदस्त हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है उठी। बताया गया है कि जिले में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली पर विवाद हो गया। इसके बाद प्रशासन ने स्थिति बिगड़ती देख जिले में धारा 144 लगा दी और 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया।
ओडिशा सरकार ने गुरुवार सुबह 10 बजे 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रैली में भड़की हिंसा में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, इसमें कितने आम लोग घायल हुए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। संबलपुर प्रशासन ने टाउन, धनुपली, खेतराजपुर, एनथापली, बरेपली और सदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में धारा 144 लगा दी है।