Nick Jonas:पहले मैसेज में निक ने प्रियंका को कही थी यह बात! ट्विटर डीएम से ऐसे शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला – Life Before Priyanka Chopra Does Not Exist Nick Jonas Shows First Messages To Her

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वे दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। हाल में प्रियंका ने निक जोनस को लेकर काफी बातें की थी। उन्होंने बताया था कि निक ने उन्हें डायरेक्ट मैसेज (डीएम) किया था और फिर उनकी कैसे बातचीत शुरू हुई और निक ने उनसे मिलने के लिए कहा। अब निक जोनस ने भी उनकी पहली बातचीत के बारे में बताया है।
एंडी कोहेन के टॉक शो में अपने भाइयों जो और केविन के साथ पहुंचे निक ने प्रियंका को भेजा पहला मैसेज दिखाया, जो उन्होंने प्रियंका के फोन पर भेजा था। शो में एक प्रशंसक ने निक से पूछा कि उन्होंने वास्तव में प्रियंका को क्या संदेश भेजा था, और क्या वह उनसे पहले कभी दूसरों के डीएम में गए थे। निक ने शुरू में सवाल के दूसरे हिस्से का जवाब नहीं दिया और इसके बजाय कहा, ‘प्रियंका से पहले का जीवन एक दूर की याद है और यह अब मौजूद नहीं है।’
यह भी पढ़ें: ‘सबके के लिए नहीं खुलते फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे’ शहनाज गिल ने क्यों कही ऐसी बात?
निक ने कहा कि सोशल मीडिया और डीएम ने उनके जैसे व्यक्ति के लिए एक नई दुनिया खोल दी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रियंका से पहले भी उन्होंने दूसरे लोगों को डीएम किया है। लेकिन अब उनके लिए प्रियंका की मायने रखती हैं।
यह भी पढ़ें: ये छिपकली अगर जिंदा हो गई…, कान फिल्म फेस्टिवल में अतरंगी नेकपीस पहनने पर ट्रोल हुईं उर्वशी