Entertainment
Manoj Bajpayee:टॉप हीरोइन ने मनोज को बताया था नॉट गुड लुकिंग, तब श्याम बेनेगल ने दिया था राजकुमार का रोल – Manoj Bajpayee Reveal In Interview That Once A Top Heroine Told Him She Doesnt Find Him Good Looking


मनोज बाजपेयी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कईं सुपरहिट फिल्में दी हैं। सत्या मूवी में उनके भीखू म्हात्रे के किरदार को आज भी याद किया जाता है। उनके इस किरदार ने खूब वाहवाही लूटी थी। जिसके कुछ साल बाद उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म जुबैदा में एक राजकुमार की भूमिका निभाई। हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि जब उन्हें फिल्म में एक राजकुमार की भूमिका की पेशकश की गई तो वह काफी चौंक गए थे।