Maharashtra:मुंबई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म; नागपुर की रेड लाइट एरिया में रेड, 19 महिलाएं पकड़ी गईं – Minor Girl Raped In Mumbai Police Conduct Raid In Nagpur Red-light Area Maharashtra News In Hindi


minor girl raped in Mumbai
– फोटो : अमर उजाला
मुंबई के काशीमीरा क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की और तीनों आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।
पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला पूजा यादव पीड़ित लड़की को बहला-फुसलाकर श्रीकांत यादव के घर ले गई, जहां पीड़िता को धमकाया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। कुछ दिनों बाद पूजा यादव पीड़िता को भयंदर इलाके में तीसरे आरोपी मिलन यादव के घर ले गई। वहां भी पीड़ित लड़की के साथ कई बार रेप किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।