Top News
Madras High Court :मद्रास हाई कोर्ट के लिए चार एडिशनल जज नियुक्त; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी अंतिम मंजरी – President Murmu Appoints 4 Additional Judges To Madras High Court


मद्रास हाईकोर्ट
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट के लिए चार एडिशनल जज नियुक्त करने पर अपनी मुहर लगा दी, जिसमें हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल पी धनबल भी शामिल है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है, राष्ट्रपति ने रामासामी शक्तिवेल, पी. धनबल, चिन्नासामी कुमारप्पा और कुंडासामी राजशेखर को अपने पदभार संभालने से तिथि से अगले दो साल के लिए अतिरिक्त जज नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। एडिशनल जज आम तौर पर हाई कोर्ट का स्थायी जज बनने से पहले दो साल तक इस पद पर कार्य करते हैं।