Lloyd Austin:दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे अमेरिका के रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात – Lloyd Austin: Us Defense Minister Will Come To India On A Two-day Tour, Will Meet Rajnath Singh


Lloyd Austin
– फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन चार जून को दो दिन के दौरे के लिए भारत आएंगे। यहां वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। ऑस्टिन ने हाल ही में जापान, सिंगापुर, फ्रांस और भारत की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि वह राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मिलने के लिए भारत का दौरा करेंगे।
ऑस्टिन सबसे पहले जापान जाएंगे, जहां वे जापानी रक्षा मंत्री यासुकासु हमादा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। जापान के बाद वे सिंगापुर का दौरा करेंगे। सिंगापुर दौरा खत्म होते ही ऑस्टिन भारत आएंगे और यहां दो दिन के दौरे के बाद फ्रांस जाएंगे।
जनवरी 2021 में पदभार संभालने के बाद ऑस्टिन की यह दूसरी बार भारत यात्रा होगी। इसी के साथ ऑस्टिन इस साल भारत आने वाले चौथे अमेरिकी कैबिनेट स्तर के सचिव होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत का दौरा किया था।