Top News

Kerala:दस माह बाद खत्म हुआ परिवार का इंतजार, नाइजीरिया ने रिहा किए 16 भारतीय नाविक – Nigeria Releases Detained Indian Sailors Wife Of Chief Officer Of Heroic Idun Expresses Happiness

Nigeria releases detained Indian sailors Wife of Chief Officer of Heroic Idun expresses happiness

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social media

विस्तार

इक्वेटोरियल गिनी और बाद में नाइजीरिया से हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया गया। इन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया था। हेरोइक आईडन नामक जहाज के चालक दल के 26 सदस्यों में 16 भारतीय थे। इन सभी को पिछले साल अगस्त में पहले इक्वेटोरियल गिनी में फिर नवंबर में नाइजीरिया में पकड़ा गया था। भारत व अन्य देशों की सरकारों के दखल के बाद अब दस महीने इन सभी 26 सदस्यों को रिहा किया गया है। 

कठिन समय में समर्थन देने के लिए दिया धन्यवाद

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में नाइजीरिया द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय नाविकों को रिहा करने के बाद जहाज हेरोइक आईडन के मुख्य अधिकारी सानू जोस की पत्नी मेटिल्डा ने अपनी खुशी साझा की। मेटिल्डा ने कहा कि इनकी रिहाई में लगभग 10 माह का समय लग गया। मेटिल्डा ने मंगलवार को राजनीतिक नेताओं सहित सभी को कठिन समय के दौरान समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि उन्होंने रविवार को अपने पति के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और वह 10-12 दिनों में देश वापस आ जाएंगे।

कच्चा तेल लेने जा रहा था जहाज 

नॉर्वेजियन जहाज हेरोइक आईडन इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया से कच्चा तेल लेने जा रहा था। गिनी के एक नेवल शिप ने 12 अगस्त को इसे रोक दिया था। जहाज में 26 नाविकों का एक क्रू सवार था। नाइजीरियाई अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि जहाज के क्रू ने उनके टर्मिनल से कच्चा तेल चुराया था। नौसेना पेट्रोल वेसल ने हेरोइक आईडन का पीछा किया तो उन्होंने गलती से इसे समुद्री डाकू समझ लिया। जहाज के न रुकने के बाद अलर्ट जारी किया गया। जिससे बाद में गिनी में रोक दिया गया। पिछले साल नवंबर में गिनी ने जहाज और उसके नाविकों को नाइजीरियाई अधिकारियों को सौंप दिया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button