Karnataka Election:भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने बताई चुनावी रणनीति, जानें महिलाओं की क्या रहेगी भूमिका – Mahila Morcha We Will Concentrate On Women Voters For Karnataka Assembly Election


वानथी श्रीनिवासन
– फोटो : एएनआई
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में महिला मतदाता पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता के समर्थन को बरकरार रखने के लिए हर जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
महिलाओं का भाजपा पर विश्वास
श्रीनिवासन ने कहा कि चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और गुजरात में एक बड़ा बदलाव किया गया है। महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास दिखाया है, वह पूरे देश के सामने है। हम उस समर्थन को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी महिला समर्थक भाजपा को समर्थन दिए बिना पीछे न रहे।
योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की सभी योजनाओं में 50 फीसदी से अधिक महिलाएं लाभार्थी थीं। हमने लाभार्थी महिलाओं की करीब एक करोड़ सेल्फी नमो एप पर अपलोड की। श्री निवासन ने कहा कि कर्नाटक में केंद्रीय योजना को राज्य की योजनाओं के साथ जोड़ देंगे।