Sports
Asian Games:हॉकी में भारतीय टीम को अब तक चार स्वर्ण समेत 16 पदक; इस बार लगातार सात मैच जीते, कुल 68 गोल दागे – Asian Games 2023: Indian Hockey Team Won 16 Medals Including 4 Gold; Won 7 Consecutive Matches, Scored 68 Goal


भारतीय पुरुष हॉकी टीम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह हॉकी में भारत का चौथा स्वर्ण रहा। इससे पहले 1966, 1998 और 2014 में भारत ने सोना पर कब्जा जमाया था। वहीं, एशियाड में कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम का यह 16वां पदक रहा। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।