Entertainment
Gehana Vasisth:फर्जी हैं गहना वशिष्ठ और फैजान की शादी की खबरें, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा – Gehana Vasisth And Faizan Ansari Wedding News Is Fake Gandii Baat Fame Actress Says I Never Got Married

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ बीते दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। कहा गया कि गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी को हमसफर बना लिया है। दोनों की शादी की फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुईं। मगर, अब पता चला है कि दोनों की शादी की खबरें फर्जी हैं। गहना वशिष्ठ की कभी शादी हुई ही नहीं। इस बात का खुलासा खुद गहना वशिष्ठ ने किया है।
गहना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘मैं गहना वशिष्ठ यह स्पष्ट कर दूं कि मेरी कभी किसी के साथ शादी नहीं हुई है। यह सिर्फ एक वेब सीरीज शूट था। इसके अलावा कुछ भी नहीं। मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि मैं फैजान को बहुत ज्यादा जानती ही नहीं हूं।’
गहना वशिष्ठ ने इसके अलावा अपने बॉयफ्रेंड का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, ‘सदियों से मेरा एक बॉयफ्रेंड है और उसका नाम है-राम। ऐसे में किसी और के साथ शादी करने का सवाल ही नहीं है। खासकर ऐसे शख्स के साथ जिसे मैं जानती तक नहीं।’ गहना के इस पोस्ट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर गहना सच में घर कब बसाएंगी?