Top News

Gujarat:गुजरात में आम आदमी पार्टी को एक और झटका, छह पार्षदों ने झाड़ू छोड़ कमल उठाया – Gujarat Aap Six Councillors Joins Bjp In Surat Nagar Nigam Big Setback For Kejriwal Party

Gujarat aap six councillors joins bjp in surat nagar nigam big setback for kejriwal party

आप के पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली
– फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। दरअसल आप के छह पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले बीते साल भी चार पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में आप के छह पार्षदों ने भाजपा का हाथ थाम लिया। 

इन पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता

जिन पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उनमें स्वाति क्यादा, निराली पटेल, धर्मेंद्र वावलिया, अशोक धामी, किरण खोखानी और घनश्याम मकवाना शामिल हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के चार पार्षदों रीता खैनी, ज्योति लाठिया, भावना सोलंकी और विपुल मोवालिया भी भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2021 में हुए गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए सूरत नगर निगम में 27 सीटों पर कब्जा किया था। 



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button