Filmy Wrap:’पठान’ के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस और हनी सिंह की लव लाइफ में हलचल, पढ़ें फिल्मी खबरें – Filmy Wrap Honey Singh Priyanka Chopra Ranbir Kapoor Brahamastra Badshah Pathaan Tiger Entertainment News

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…
मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जनवरी में ही हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से लोगों का परिचय करवाया था। मगर अब हनी सिंह और टीना के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। टीना पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। हनी सिंह और टीना करीब एक साल रिलेशनशिप में रहे हैं। बता दें हनी सिंह तलाकशुदा हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार हैं जिनका कोर्ट में केस भी चल रहा है।
Honey Singh: हनी सिंह की लव लाइफ में बड़ा अपडेट, क्या मॉडल टीना थडानी से अलग हो चुकी हैं राहें?