Earthquake:निकोबार द्वीप समूह पर आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.0 रही तीव्रता – Earthquake Of Magnitude 5 Hit Nicobar Islands


Earthquake
– फोटो : Amar Ujala
निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 5:40 बजे भूकंप आया। जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
An earthquake of magnitude 5.0 on the Richter Scale hit Nicobar Islands today at around 5:40 am: National Centre for Seismology pic.twitter.com/VOyw7RKfHm
— ANI (@ANI) August 2, 2023
बता दें, बीते शुक्रवार को अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि देर रात करीब 12 बजकर 53 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 69 किलोमीटर गहराई में था।