Priyanka Chopra:जब शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा- ‘मुझसे शादी करोगी’, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन – Priyanka Chopra Birthday When Shahrukh Khan Proposed Actress In Front of Everyone On National Television

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आप अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह दुनिया की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्यूटी पेजेंट विनर बनने से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आज हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं। प्रियंका की दोस्ती भी बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ है। शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका की अच्छी दोस्ती रही है। शाहरुख और प्रियंका ने फिल्म में एकसाथ काम भी किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब शाहरुख का नाम प्रियंका के साथ जुड़ने लगा था।
इसे भी पढ़ें- Kiara Advani: शादी के बाद और अधिक महत्वकांशी हो गई हैं कियारा, बोलीं- सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिलती है प्रेरणा
इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा के लिए एक गाना गाते दिखे थे। उस गाने में वे अंग्रेजी में कहते दिखे थे- मैरी मी मैरी मी। इसके बाद प्रियंका हैरानी से उन्हें देखतीं और हंसती दिखी थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। इसके बाद शाहरुख खान और प्रियंका के रिलेशनशिप के रूमर्स को लेकर एक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही थी।
खबरों के अनुसार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरों से शाहरुख का घर टूटने की कगार पर आ गया था। इसके बाद एंट्री हुई शाहरुख के बेस्टी करण जौहर की और उन्होंने गौरी को संभाला था। हालांकि खबरें तो यह भी रहीं कि करण जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड निकाला हो गया था, इसी वजह से उन्हें हॉलीवुड जॉइन करना पड़ा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी। इस सीरीज में वह एक्शन करती दिखी थीं। इसके साथ ही सीरीज में अभिनेत्री ने बोल्ड सीन भी दिए थे जो कि चर्चा का विषय बने हुए थे।