Arpita Khan Eid Party:अर्पिता-आयुष की ईद पार्टी में कंगना ने की शिरकत, लोग बोले- ‘जिनको गाली देती थी…’ – Kangana Ranaut Reached Arpita Khan Eid Party Users Trolled For Her Old Statement On Salman Khan

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने को लेकर बयान दिया था, तब कंगना रणौत ने करण जौहर पर खुलकर निशाना साधा था। अब हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने ईद की पार्टी रखी थी। इस दौरान उनके घर पर बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में कंगना रणौत भी नजर आईं, जिसके बाद फैंस ने कंगना पर जमकर निशाना साधा।
इसे भी पढ़ें- Palak Tiwari: ‘नो नेकलाइन’ वाले विवाद के बाद खराब हो गए सलमान-पलक के रिश्ते? अभिनेत्री का बड़ा खुलासा
वहीं कुछ लोगों ने कंगना का सलमान को लेकर सपोर्ट भी किया। कुछ लोगों ने कहा कि कंगना ने हमेशा सलमान का सपोर्ट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार कंगना रणौत को धाकड़ में देखा गया था। अभिनेत्री की यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब वह बहुत जल्द इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं।
वहीं अर्पिता खान की ईद पार्टी की बात करें तो इस पार्टी में क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी पहुंचे। वहीं कटरीना कैफ की बहन ईसाबेल, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान, भाग्यश्री अपने बेटे, पति और बेटी के साथ, एमसी स्टैन, रितेश, जेनेलिया, सिद्धार्थ निगम, हिमेश रेशमिया, पूजा हेगड़े, दिशा पाटनी, पलक तिवारी, मनीष मल्होत्रा, पुलकित सम्राट, सुनील शेट्टी आदि सितारों ने शिरकत की।