Filmy Wrap:पुलिस के साए में 72 हूरें के निर्माता और सुरक्षाकर्मी ने ब्रिटनी को जड़ा तमाचा, पढ़ें फिल्मी खबरें – Filmy Wrap Shahrukh Khan Britney Spears Janhvi Kapoor Project K Baiju Bawra Ranveer Singh Entertainment News

मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…
यशराज फिल्म्स की वर्ष 2010 की मूवी ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर रणवीर सिंह अब तक कई बेहतरीन निर्देशकों के साथ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। रणवीर ने संजय लीला भंसाली के साथ दो सुपरहिट फिल्मों ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में काम किया है। इन दोनों मूवी में रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। साथ ही यह दोनों फिल्में आलोचनात्मक और व्यवसायिक दोनों तरह से हिट रही थीं। वहीं, अब एक्टर के फैंस को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संजय लीला भंसाली और रणवीर ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है।
विवादों में घिरी ’72 हूरें’ आज यानी सात जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर देशभर में काफी बवाल भी मचा है। मुंबई में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ’72 हूरें’के मेकर्स के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं, शख्स ने मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसी बीच खबर है कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जी हां, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात की गई है।