Abhishek Malhan:’फुकरा इंसान’ अभिषेक मल्हान मचाएंगे बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल, डेयर चैलेंज लेने में हैं आगे – Bigg Boss Ott 2: Salman Khan Show Contestant Abhishek Malhan Profile Personal Life Family And All Details

चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का आगाज हो चुका है। सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इनमें एक नाम ‘फुकरा इंसान’ अभिषेक मल्हान का भी है। अभिषेक ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के तीसरे प्रतिभागी बने। उनकी एंट्री काफी धमाकेदार अंदाज में हुई। कहा जा रहा है कि अभिषेक इस शो की टीआरपी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। कौन हैं आखिर अभिषेक मल्हान? आइए जानते हैं…
अभिषेक मल्हान पेशे से एक यूट्यूबर हैं। अभिषेक अपने वीडियो में अपने परिवार से मिलवाते हैं और मां से बात करते हैं। अभिषेक की मां काफी मजाकिया अंदाज में बेटे से बात करती नजर आती हैं। सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि अभिषेक के वीडियोज में उनके पिता भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान दिल्ली के प्रीतमपुरा-रोहिणी के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया पर इनका बड़ा नाम है।