Entertainment

Bollywood:इन फिल्मों के टाइटल में हुआ ‘भारत’ और ‘इंडिया’ का इस्तेमाल, यहां देखें लिस्ट – India Vs Bharat Many Bollywood Films Title Based On Nation Name Original Story Bharat Mother India

भारत vs इंडिया को लेकर बीते दिनों सियासत काफी तेज हो गई थी। मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है, जब से भारत के प्रधानमंत्री ने G20 में हर जगह पर इंडिया की जगह पर भारत लिखवाया है तब से इसे लेकर चर्चा जोरों पर है कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में देश का नाम बदल दिया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी तक मुहर नहीं लगी है, लेकिन खबरें हर तरफ जोर पकड़ी हुई है। इसी बीच में भारत और इंडिया की बहस में कई सारे बॉलीवुड सितारे भी उतर आए हैं और उन्होंने इसका समर्थन किया है।  आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके टाइट में इंडिया या भारत शब्द का इस्तेमाल हुआ है। 



‘मदर इंडिया’

साल 1957 में रिलीज हुई नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राजकुमार की फिल्म ‘मदर इंडिया’ का टाइटल भी इंडिया शब्द पर बेस्ड था।

 


मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर और श्रीदेवी की यह फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। सुपरहीरो जॉनर पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इसके अलावा भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, सुई धागा: मेड इन इंडिया, इंडियन, व्हाई चीट इंडिया, वाई.एम.आई. ये मेरा इंडिया, ओह डार्लिंग ये है इंडिया जैसी कई फिल्मों के टाइटल इंडिया शब्द पर बने हैं।


चक दे इंडिया

शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख ने वुमेन हॉकी टीम के कोच का किरदार निभाया था। 


इंडियाज मोस्ट वांटेड

अर्जुन कपूर, राजेश शर्मा और आसिफ खान की यह फिल्म एक आतंकवादी समूह के संस्थापक पर बेस्ड है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button