Chandrayaan 3:वाह दीदी! ममता बनर्जी भूलीं देश के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम, राकेश शर्मा को बताया राकेश रोशन – Bengal Cm Mamta Banerjee Goofs Up Says Rakesh Roshan Landed On Moon Netizens Congratulate Filmmaker

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान को उतारा है। भारत ने बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गलती मजाक का नया मुद्दा बन गई।
आम से लेकर खास तक ने अपने तरीके से इसरो के वैज्ञानिकों को ‘मिशन मून’ के लिए बधाई दी है लेकिन इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जिसे सुनने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल सीएम ममता बनर्जी चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रही थीं और इसी दौरान उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को याद करते हुए उनका और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बातचीत का जिक्र किया था।
“Rakesh Roshan” 🌝🌝🌝 pic.twitter.com/KCxcosFTiQ
— Political Kida (@PoliticalKida) August 23, 2023
यह भी पढ़ें: बिना किसी कट के ओटीटी पर रिलीज होगी ‘ओएमजी 2’, अमित राय बोले- हम मूल फिल्म दिखाएंगे
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर चलेगा ‘सत्यप्रेम की कथा’ का जादू, यहां देख सकते हैं फिल्म