Celebrity Diet:किसी को पसंद इडली तो कोई फलों का दीवाना, हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में क्या लेते हैं सितारे – Bollywood Celebrity Healthy Breakfast Menu Shilpa Shetty Salman Khan Malaika Arora Alia Bhatt Kartina Kaif

हर किसी की जिंदगी में खाने-पीने का बहुत महत्व होता है। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक जब तब आप अच्छा नहीं खाएंगे तब तक दिनभर फुर्ती के साथ काम करना मुश्किल होता है। इसमें सबसे जरूरी सुबह का नाश्ता होता है। यहां तक कि डॉक्टर भी लोगों को सलाह देते हैं कि ब्रेकफास्ट को स्किप न करें और हेल्दी खाना खाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बी टाउन की सेलेब्स आखिर ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं। खैर जब बात बॉलीवुड स्टार्स की हो रही हो, तो आप भी सोच रही होंगी ये लोग हेल्दी खाना ही ब्रेकफास्ट में खाते होंगे। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि हिंदी फिल्मों के सितारे अपने नाश्ते में क्या-क्या खाते हैं।
मलाइका अरोड़ा
इस उम्र में मलाइका ने कैसे अपने आप को फिट रख रखा है यह बात हर कोई जानना चाहता है। मलाइका अरोड़ा स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटिन भी फॉलो करती है। बता दें, मलाइका सुबह नाश्ते में इडली, पोहा, उपमा या दलिया खाती हैं। इसके साथ वह फल भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं।
इसे भी पढ़ें- Don 3: ‘डॉन 3’ से कटा कियारा आडवाणी का पत्ता? रणवीर सिंह संग रोमांस फरमाएगी यह हसीना
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम अपने नाश्ते में छह अंडे, चार ब्रेड मक्खन मार के, 10 बादाम और एक बड़ा गिलास जूस लेते हैं, लेकिन इसके साथ वह रोजाना कसरत करना नहीं भूलते।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, आलिया भट्ट वापस फिट हो गई हैं। वह अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं और ब्रेकफास्ट में इडली डोसा को खाना ज्यादा पसंद करती हैं।
कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह अपनी फिटनेस के लिए ही जानी जाती है। कटरीना कैफ ने जाने-माने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में अपने ब्रेकफास्ट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह लाइट ब्रेकफास्ट करना पसंद करती हैं। वह ब्रेकफास्ट में पोच्ड अंडे खाती हैं।