Manisha Koirala:मनीषा कोइराला ने की बॉलीवुड की तारीफ, बोलीं- सोने का है इस इंडस्ट्री का दिल – Manisha Koirala Talks About Her Bollywood Career And Movies Says Film Industry Has A Heart Of Gold

मनीषा कोइराला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। बता दें कि मनीषा नेपाल की रहने वाली हैं। बॉलीवुड में काम करने का सपना पूरा करने के लिए वह दशकों पहले मायनगरी चली आई थीं। एक्ट्रेस ने सुभाष घई की ‘सौदागर’ (1991) से अपने करियर की शुरुआत की। हाल ही में मनीषा ने खुलासा किया कि उन्हें भारत में भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी दिल खोलकर तारीफ की है।
मनीषा कोइराला का कहना है कि फिल्मी इंडस्ट्री में उन्हें बड़े प्यार और सम्मान के साथ स्वीकार किया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड बाहरी लोगों का भी दिल खोलकर स्वागत करता है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री का दिल सोने का है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से यहां कलाकार आए हैं, लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें हमेशा अपना माना है।’