Entertainment
Akshay Kumar:अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी – Omg 2 Star Akshay Kumar Got Indian Citizenship Actor Shares Post On Happy Independence Day

आज स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने लिखा है, ‘दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी।’
आपको बता दें कि अब तक अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। अब वह वापस भारत की नागरिकता पाकर बेहद खुश हैं। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने बाकायदा पासपोर्ट की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, ‘दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।’
एक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार जब भी आते हैं तो नफरती चिढ़ने लगते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमारे दिल में तो आप बहुत पहले से ही सिटीजनशिप बना चुके हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप तो पहले से ही भारतीय हैं। यह तो सिर्फ एक डॉक्यूमेंट है। आपके लिए अलग ही सम्मान है।’
Raju Shrestha Birthday Special: सुनिए मशहूर बाल कलाकार रहे मास्टर राजू से उनकी शूटिंग के किस्से