Sania-shoaib:सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक की अटकलें तेज, क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम से हटाई यह जानकारी – Sania Mirza, Shoaib Malik Divorce Rumors Sparks Again After Pakistan Cricketer Changes Instagram Bio

पिछले काफी समय से भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक के अलग होने की खबरें चल रही है। हालांकि, कुछ दिनों पहले दोनों ने इस बात को खारिज कर दिया था और कहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। अब दोनों तलाक की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। सानिया और शोएब एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा है।
एक हालिया घटना ने सानिया और शोएब के बीच तलाक की अटकलों को तेज कर दिया है। दरअसल, शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी है। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने अब इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी है। अब उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो। फैंस अब अनुमान लगा रहे हैं कि सानिया और शोएब जल्द ही अलग हो सकते हैं।
इससे पहले 2022 में नवंबर में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब का अफेयर चल रहा है। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे महज अफवाह बताया था।
सानिया और शोएब के बीच दूरियां की खबरें 11 नवंबर 2022 को सबसे पहले सामने आई थी। जब सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टूटे दिल वाले लोग कहां जाते हैं? इसके बाद उन्होंने बेटे इजहान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- यह एक ऐसा पल है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी हिम्मत देता है।
शोएब और सानिया की लव स्टोरी दिलचस्प रही। दोनों के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थीं। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों पिछले 13 साल से साथ हैं। दोनों का एक चार साल का बेट इजहान मिर्जा मलिक भी है, जिसका जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। शोएब ने सानिया से पहले हैदराबाद में ही आयशा सिद्दिकी से शादी की थी।