Celebrities:इन सितारों ने वर्षों तक छुपाए रखी अपनी शादी, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप – Celebrities Who Secretly Got Married From Archana Puran Singh Mahhi Vij Paridhi Sharma Jay Bhanushali

मनोरंजन जगत में अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि शादी के बाद सितारों को काम मिलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यही वजह है कि सेलेब्स काफी सोच समझकर ही वैवाहिक बंधन में बंधने का फैसला लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी की बात लोगों से काफी वक्त तक छुपाए रखी थी।
जय भानुशाली
जय भानुशाली टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। लोगों को उनकी होस्टिंग काफी पसंद आती है। अभिनेता ने माही विज से शादी की है। हालांकि, उन्होंने वेडिंग की बात काफी समय तक लोगों से छुपाकर रखी थी। जय ने महज 27 साल की उम्र में माही संग सात फेरे ले लिए थे। काफी समय तक दोनों ने इस शादी को लोगों की नजर से बचाए रखा, लेकिन इस राज से आखिरकार एक दिन पर्दा उठ ही गया।
परिधि शर्मा
टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा को जोधा अकबर शो से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस सीरियल से वह घर-घर में फेमस हो गई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शो के दौरान ही उन्होंने शादी कर ली थी, लेकिन तब यह बात किसी को भी पता नहीं थी। कुछ समय के बाद एक इवेंट में जब उन्होंने अपने पति के बारे में बात की तब सभी हैरान रह गए थे।
अर्चना पूरन सिंह
इस लिस्ट में अर्चना पूरन सिंह का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड और छोटे पर्दे पर काफी काम किया है। उनके पति का नाम परमीत सेठी है। वह भी एक एक्टर हैं। अर्चना ने अपनी शादी को लोगों से चार साल तक छुपाकर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परमीत के घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया था।
अविनेश रेखी
छोटी सरदारनी से मशहूर एक्टर अविनेश रेखी ने भी सीक्रेट वेडिंग की थी। लोगों को लंबे समय तक इस बात की भनक तक नहीं लग सकी थी। हालांकि, अब यह बात पब्लिकली साफ हो चुकी है कि वह शादीशुदा हैं।