Top News:देहरादून में अमर उजाला संवाद उत्तराखंड आज, भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, देवरिया में 53 लोगों की मौत – Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2023 Updates On Amar Ujala

स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे उत्तराखंड के विकास के रोडमैप पर आज देहरादून में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का। इसमें देशभर के शिक्षा, खेल, उद्योग, सिनेमा, पर्यटन जगत की हस्तियां जुटेंगी। वहीं देवरिया जिले में पिछले करीब 10 दिनों से 42-43 डिग्री तापमान बना हुआ है। इससे गर्मी जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में भाजपा नेता के इकलौते पुत्र सहित 53 लोगों की मौत हुई है। साथ ही अमेरिका के सेंट लुइस में रविवार को हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे उत्तराखंड के विकास के रोडमैप पर आज देहरादून में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का। इसमें देशभर के शिक्षा, खेल, उद्योग, सिनेमा, पर्यटन जगत की हस्तियां जुटेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट समेत राजनीतिक जगत की कई हस्तियां भी आकर्षण होंगी।
देवरिया जिले में पिछले करीब 10 दिनों से 42-43 डिग्री तापमान बना हुआ है। इससे गर्मी जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में भाजपा नेता के इकलौते पुत्र सहित 53 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ गए हैं। इसी वजह से अधिक लोगों की जान जा रही है। सीएमओ ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।