Karnataka:बीएन चंद्रप्पा होंगे कर्नाटक कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा फैसला – Karnataka Election 2023 Bn Chandrappa Appointed Congress Working President Dk Shivakumar


कर्नाटक कांग्रेस
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का बीते महीने निधन हो गया था। अब आर. ध्रुवनारायण की जगह बीएन चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है।
कांग्रेस अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों का एलान करेगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव : शोले के रामगढ़ में भाजपा का राममंदिर का दांव, 50 सीटों पर नई धार देने की तैयारी