Entertainment
Raj Kapoor:पेशावर में राज कपूर की हवेली पर मालिकाना हक की मांग वाली याचिका खारिज, पाक कोर्ट ने सुनाया फैसला – Pakistani Court Dismisses Petition Seeking Ownership Over Raj Kapoor Haveli In Peshawar


अभिनेता राज कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान की एक अदालत ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी में ऐतिहासिक दीवारों वाले शहर में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर की हवेली पर मालिकाना हक की मांग वाली एक याचिका खारिज कर दी है। इस हवेली को 2016 में प्रांतीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया था।