Gadar 2:डायरेक्टर ने हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन पर की बात, कहा- मैं तो अमरीश पुरी पर बिल्डिंग गिराना चाहता था – Gadar 2 Sunny Deol Hand Pump Scene Interesting Trivia Director Anil Sharma Shared Emotion Behind It Read Here

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 26 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फैंस एक बार फिर से बड़े पर सनी देओल को गदर मचाते देखने के लिए बेकरार हैं। ‘गदर 2’, 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। ‘गदर एक प्रेम कथा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
‘गदर एक प्रेम कथा’ के हैंडपंप वाले सीन को दर्शक भला कैसे भूल सकते हैं। गदर 2 में भी हैंडपंप दिखाया गया है। जिसे देखकर माना जा रहा है कि गदर 2 में भी सनी पहले की तरह हैंडपंप उखाड़ते नजर आएंगे। इस बात को लेकर लोगों ने बात करना शुरू कर दिया कि क्या सच में कोई ऐसा कर सकता है। क्या सच में गदर में सनी देओल ने हैंडपंप उखाड़ा था। सनी देओल से लेकर मेकर्स ने गदर को लेकर खुलकर बात की है।
गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी इस सीन पर बात कर चुके हैं। लेख उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, जब मैं यह लिख रहा था तो मुझे लगा था कि पूरी बिल्डिंग अमरीश पुरी पर गिरा दूं। लेकिन यह प्रैक्टिकल नहीं था। इसलिए मैंने हैंडपंप वाला सीन करवाने का फैसला लिया। यह सिर्फ हैंडपंप उखाड़ना नहीं था, यह गुस्सा निकालने का प्रतीक था।
यह भी पढ़ें: आजादी के मौके पर IFFM 2023 में तिरंगा फहराएंगी शबाना आजमी, एक्ट्रेस ने जताई खुशी
यह भी पढ़ें: अभिषेक मल्हान ने जिया को घुटने पर बैठकर पहनाई रिंग, दोनों का रोमांस देख घरवालों के उड़े होश