असम में बाढ़ से हालात खराब:ढाई लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत-बचाव अभियान के लिए मैदान में उतरे Ndrf-sdrf – Flood Situation In Assam Gradually Improving; 2.72 Lakh People Still Affected


असम में बाढ़ से हालात खराब
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम में बाढ़ की स्थिति हर बीतते दिन के साथ बिगड़ती जा रही है। राज्य के 15 जिलों में लगभग ढाई लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों का जीना दूश्वार हो गया है। यहां बाढ़ के कारण सैकड़ों गांव डूब गए हैं। लोगों के पास रहने को घर नहीं और पेट भरने को खाना नहीं मिल रहा।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, अभी 2.72 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, 874 गांव पानी में डूबे हुए हैं। इनमें बाजली, बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघर, जोरहाट, कामरूप, लाखीपुर, नागांव, नलबाड़ी और तामुलपुर जिलों के गांव शामिल है।
बारपेटा में सबसे ज्यादा मुसीबत
वहीं, सबसे ज्यादा मुसीबत बारपेटा जिले के लोगों को झेलनी पड़ रही है। यहां 1.70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं, बालाजी में 60,707, लखीमपुर में 22,060 और नलबाड़ी जिले में दस हजार 351 लोग प्रभावित हुए हैं। पूरे असम में 5936.63 हेक्टेयर खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं।